महिला सैल या SPUWAC (महिला एवं बाल पुलिस इकाई) में दायर मामले एक आयामी नहीं होते हैं, अर्थात उन में केवल एक ही शिकायत नहीं होती है, या ज़्यादा साफ़ कहें तो सिर्फ एक ही प्रकार की शिकायत नहीं होती है। महिला प्रकोष्ठ में दायर शिकायत में आम तौर से दहेज प्रताड़ना (यानि दहेज़ की एक मांग अथवा एक से ज़्यादा मांगों से सम्बंधित प्रताड़ना) का आरोप सबसे ज़्यादा पाये जाने वाला घटक है। यह प्रायः प्रत्येक शिकायत का एक तरह से अनिवार्य अंश बन गया है। जैसा कि पाठकों को ज्ञात है, पति एवं ससुराल वालों पर दहेज सम्बंधित क्रूरता के आरोप पत्नी लगाती है। प्रत्येक शिकायत में लिखे जाने वाले विशिष्ट विवरण अलग अलग प्रकार के होते हैं, हालांकि शिकायत सर्वदा भारतीय दंड संहिता धरा ४९८अ (498a) के अंतर्गत होती है।
इन शिकायतों का एक और आम हिस्सा पत्नी द्वारा पति पर अपने गहने और/अथवा कपडे और/अथवा अपने सामन पर नाजायज़ कब्ज़ा करने का आरोप होता है। उपरोक्त वस्तुओं को कानूनी भाषा में, पारम्परिक भाषा की ही तरह स्त्रीधन कहा जाता है। इस शीर्षक के अंतर्गत पति द्वारा पत्नी को शादी से पहले दिए गए उपहार, किसी भी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों (वर, वर के माता पिता, मेहमान, वधु के माता पिता, और किसी भी अन्य व्यक्ति) द्वारा शादी के उपलक्ष्य पर दिए गए उपहार , और किसी भी व्यक्ति या व्यक्तियों द्वारा दिए गए शादी हो जाने के बाद के उपहार शामिल हैं। यह उपहार किसी भी प्रकार के हो सकते हैं, जैसे कि फ़र्ज़ के तौर पर मकान, पैसा, ज़ेवर, गाडी वगैरह। स्त्रीधन किसी भी पत्नी की निजी एवं अनन्य संपत्ति होता है। उपरोक्त परिभाषा हिन्दू विवाह अधिनियम द्वारा प्रदान की गयी है, और अनेक प्रेक्षकों का कहना है कि न्यायपालिका द्वारा इस परिभाषा को विभिन्न प्रकार के अन्य परिपेक्षों में भी मान्यता दी गयी है। ऐसी परिपाटी को संभवतः अन्यायपूर्ण माना जा सकता है, और यह लेखक इसे अन्यायपूर्ण मानता भी है। आम तौर से हर आदमी न्यायपूर्ण और अन्यायपूर्ण की परिभाषा अपनी सुविधा और सन्दर्भ के अनुसार निर्धारित कर लेता है, इसलिए यदि आप न्यायपालिका की इस परिपाटी को न्यायपूर्ण मानते हैं, तो ग़ालिबन आप को इस का हक़ है।
पति के द्वारा स्त्रीधन का हड़पना भारतीय दंड संहिता की धारा 406 ("अमानत में ख़यानत के लिए सज़ा") में दिए गए प्रावधान के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। जहां तक स्वयं अपराध का प्रश्न है, वह धारा ४०५ में वर्णित है। धारा ४०७ से धारा ४०९ में अलग अलग प्रकार के संबंधादि विशेष के प्रसंग में अमानत में ख़यानत की सज़ा वर्णित है। इन धाराओं में चित्रित विभिन्न सम्बन्ध प्रकारों में माल भेजने वाले और माल का वहन करने वाले के बीच, मालिक और मुलाज़िम के बीच, संपत्ति के स्वामी और बैंकर के बीच, जनता और जन सेवक के बीच, और संपत्ति के स्वामी और उस के द्वारा अधिकृत व्यक्तियों के बीच के संबंधादि सम्मिलित हैं। जहां धारा ४०६ में ३ साल की साधारण अथवा कठिन सज़ा का प्रावधान है, वहीँ धारा ४०७ और ४०८ में सात सात साल की साधारण और कठिन सज़ा लिखी गयी है, और धारा ४०९ में १० साल से ले के उम्र क़ैद जैसे भीषण दंड निर्धारित किये गए हैं। ऐसी गंभीर धाराओं के परिपेक्षस्वरूप धारा ४०६ को "अमानत में साधारण ख़यानत के लिए सज़ा" शीर्षित करना उचित लगता है।
स्त्रीधन के उस घटक के बारे में वकीलों के बीच परस्पर विरोधी विचार देखे जा सकते हैं जो पति द्वारा पत्नी को उपहार के रूप में दिए जाने वाली वस्तुओं का कुल जोड़ होता है। अनेक विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक ऐसा कार्य है जो कि आपराधिक देयता को धारा ४०६ के रूप में आकर्षित करता है। अन्य विशेषज्ञ कहते हैं कि ऐसा करने से सिर्फ नागरिक देयता का मामला बनता है।
स्थिति वास्तव में चिंताजनक है यदि उपरोक्त क्रिया द्वारा आपराधिक देयता का प्रावधान आकर्षित होता है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्यूंकि ऐसी स्थिति में पति और उसके परिवारजन अपनी सज्जनता, उदारता, और अपनी बहू / पत्नी के प्रति अपने स्नेह के कारण कानून के शिकार बन सकते हैं और जेल यात्रा कर सकने की स्थिति में आ सकते हैं। धारा ४०६ की ऐसी व्याख्या उसे धारा ४९८अ से कहीं ज़्यादा खतरनाक बना देती है, क्यूंकि यद्यपि दहेज़ प्रताड़ना सम्बंधित आरोपों के अंतर्गत किसी आरोपित व्यकित के घर पर सैद्धांतिक रूप से भी छापा नहीं मारा जा सकता तथापि अमानत में ख़यानत से सम्बंधित धारा के अंतर्गत विधान प्रवर्तक प्राधिकरण समक्ष लगाये गए संज्ञेय आरोपी के आधार पर घर पर सैद्धांतिक रूप से छापा डाला जा सकता है। ऐसी व्याख्या से एक और नुक्सान यह है कि परिवार की संपत्ति आरम्भ पर्यन्त बंटी हुई हो जाती है, किसी के द्वारा विभाजन प्रयत्न चलाये जाने के अभाव में भी। यह पढ़ के आप को दुःख हो सकता है, लेकिन ऐसी व्याख्या उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए कुछ फैसलों की बदौलत आजकल प्रायः सर्वव्यापित है, विशेषतः [Krishna Bhatacharjee vs. Sarathi Choudhury and Anr., 2015 SCC Online SC 1229, November 20, 2015](मूल स्त्रोत (सर्वोच्च न्यायालय) / एक और स्त्रोत (indiankanoon.org)) के मद्देनज़र।
कुछ वर्षों पहले जब सूचना माध्यमों द्वारा चलायी जाने वाली "मुहिम" अपने चरम पर थी तब ऐसा वास्तव में होता भी था। पिछले वर्षों में दहेज प्रकरणों में पुलिस द्वारा ऐसे छापों को डाले जाने की खबर नहीं मिल रही है।
भयभीत पति अब तर्कसंगत प्रश्न कर सकते हैं कि क्या इस का मतलब ये निकलता है कि उन के घरों पर छापे पड़ सकने की संभावना है। कुछ वर्षों पहले जब सूचना माध्यमों द्वारा चलायी जाने वाली "मुहिम" अपने चरम पर थी तब ऐसा वास्तव में होता भी था। पिछले कुछ वर्षों से दहेज प्रकरणों में पुलिस द्वारा ऐसे छापों को डाले जाने की खबरें नहीं मिल रही है। इस की एक वजह यह है कि पुलिस इज़्ज़तदार शहरियों के घरों पर छापे मारने की परिपाटी से उत्पन्न होने वाले संभावित परिणामों को डरने का कारण जानने लगी है, ख़ास तौर पर इसलिए क्यूंकि दहेज आरोपित परिवारों में से ९९ प्रतिशत परिवार समाज में सम्मानित परिवार होते हैं। एक और वजह ये है कि आभूषणों को ज़ब्त करने से कार्यकारी सिरदर्दी शुरू होने का भय है। आखिर कौन ज़ब्त किये गए आभूषणों की मामले का फ़ैसला होने तक सलामती की ज़िम्मेदारी लेगा? और ज़ब्त किये गए आभूषण भी तो अमानत हैं? अगर इस अमानत में ख़यानत हो गयी तो पुलिस कर्मचारियों पर भी प्रकरण बन सकता है। एक छुपा हुआ कारण यह है कि यदि स्त्रीधन सम्बंधित आरोपों के सन्दर्भ में आज जन साधारण के एक सदस्य के घर पे छापा पड़ सकता है तो कल पुलिस के किसी अफसर या किसी उद्योगपति या किसी नेता के घर पर भी छापा पड़ सकता है। आभूषणों में लगे स्वर्ण की शुद्धता पर भी मुकद्दमे के दौरान सवाल उठ सकते हैं। यह एक ऐसी संभव स्थिति है जिस का सामना प्रभावशाली जौहरी वर्ग कतई नहीं करना चाहता।
यदि विवाह सम्बन्ध टूट जाये तो पत्नी द्वारा पति या / और उसके परिवार के सदस्यों को दिए गए सभी उपहारों को वापस देना अनिवार्य है। यदि अदालत ऐसे उपहारों को शादी की ऐवज़ में दिया गया ठहराती है तो इन्हें दहेज माना जाएगा। ऐसी सूरत में पति और पति पक्ष के लोगों को दहेज अधिनियम के अंतर्गत दहेज मांगने या स्वीकार करने के कारण कारावास का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसी स्थिति का समाधान केवल एक है –उसको उत्पन्न ही न होने देना। शादी के दौरान या आगे पीछे न कोई तोहफा दें न मांगे न स्वीकार करें, और इस तथ्य को शादी के दिन लिखित रूप से दर्ज करें। लिखित अभिलेख में गवाहों के नाम और दस्तखत शामिल करना न भूलें। विवाह सम्बन्ध स्थापित हो जाने के बाद भी अपने द्वारा पत्नी को दिए गए तोहफों का अभिलेख बनाते रहे, शर्त सिर्फ यह है कि जब तलक बीवी परिवार का अभिन्न सदस्य नहीं बन जाती और परिवार के दुःख सुख को अपना दुःख सुख नहीं समझने लग जाती तब तक ज़्यादा तोहफेबाज़ी न करें। इस लेखक की सहानुभूति और शुभकामनायें अविकार करें, क्यूंकि इस बात का आकलन करने के लिए आज कल बहुत ज़्यादा शुभकामनाओं की ज़रुरत पड़ती है कि बीवी को परिवार का अभिन्न सदस्य कब मान लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्यूंकि आजकल विवाह सम्बन्ध शादी के बीस बीस साल बाद भी टूट के बिखर जाते हैं।
सामान्यतः महिला सैल या महिला एवं बाल पुलिस इकाई में दायर शिकायतों में भारतीय दंड संहिता की धारा ३४ (समान आपराधिक इरादा) तीसरी आम धारा होती है। पति के परिवार के आरोपित सदस्यों पर धारा 498a और धारा 406 आईपीसी के तहत अपराधों के कृत्य में एक जैसा इरादा होने का आरोप लगाया जाता है।
भारतीय दंड संहिता की इन तीनों धाराओं के अंतर्गत आरोप लगाने वाली हर पत्नी को अपने आरोपों को अखण्डनीय रूप से साबित करना पड़ता है। उसे कानूनी राहत पाने के लिए अपने आरोपों को निचली अदालत से ले कर सर्वोच्च न्यायालय के स्तर तक सिद्ध करना पड़ता है, तब जाकर पति और उसके परिवार के सदस्यों को कारावास के रूप में दंड मिलता है। यह शर्त उस हाल में भी लागू होती है जहां वह सिर्फ एक या दो धाराओं के अंतर्गत आरोप लगाती है। पति को भी यह साबित करना पड़ता है कि पत्नी अगडम-बगडम आरोप लगा रही है, यदि वह कानूनी राहत पाने का इच्छुक है।
Ashmit kumar 2025-04-20T14:59:19Z
Sir hamari shadi may 2024 me hue Or ghar wali ne atte hi 498a laga diya puri family per Or apne mayke me hi jakar rahne lagi jaha ek sadak hadse me october 2024 me uski death ho gayi ab uske marne k baad ladki ki family 2000000 ki demand kar rahi h jab hamne mana kiya to ladki k baap ne 406 ka case file kar diya court me. Hame kya karna chahiye jabki abhi 498a bhi court me h
Manish 2025-05-15T08:03:41Z
केस को लड़ियेI
Anonymous 2022-04-19T11:52:04Z
Anonymous 2022-04-19T09:59:19Z
Manish 2022-04-25T16:52:35Z
+91 98998 17871 पर फ़ोन करके अपने विवाद के बारे में निशुल्क सलाह लें।
Pragya Shukla 2021-10-02T15:25:28Z
Sir मेरी शादी को 4shal ho gya meri beti ek 3shal ki beti bhi hai aur me do shal se apni beti ko lekr mayke hu ,,jb meri beti hu tb mujhe pta chala mere husband ka chhkar hai,sasural wale dhej aur bete k chakar me shadi kiye the beta ni hua to sb nikal diye ,,me do shaal se apne mayke hu me apna aur apni ka खर्चा job kr k चलाती hu,,,mera abhi tk sb sman aur jewar bhi ni diye aur mujhe us ghr me rhna ni hai ,mene bola mera sman de dijiye to wo log kuch ni bole ।।।।।help me sir sir mujhe apna pura sman waps chahiye aur apne husband se alg bhi hona hai help me sir
Pooja 2021-07-09T08:16:09Z
Sir, meri shadi ko teen sal ho gaye hai, pati ne job ko lekar jhoot bolkar shadi ki thi jiske chalte dono paksho me kafi bar bahas ho chuki hai.. koi bachha bhi nahi hai..unhone bahut bolne ke bad ek doctor ko dikhaya bhi par jab khud ke test ki bari aai to doctor kharab hai bolkar jane se mana kar diya..mere nanihal paksh se ek do bar kaha ki dikhwao doctor ko..to pati ne dhamki di ki bar bar interfere mat karo nahi to anjam bura hoga..to Nana ne bhi bol diya ki agar ladki ko kuch hua to theek nahi hoga..bas is bat ko lekar wo mujhe mayke chod gaye or ab wapas nahi le ja rahe..panch mahine ho gaye.. yaha mayke me mere sare tests clear nikle..mayke wale waha bat bhi karne gaye the par wo man nahi rahe..shartein rakh rahe hain ki me apne mayke walo se sabhi rishte tod du..kya kare please bataiye..
Manish 2021-07-13T09:12:21Z
महिला प्रकोष्ठ में मध्यस्थता हेतु आवेदन प्रेषित करें।
Arati sahu 2021-06-05T06:24:17Z
Meri sadi ko 13 hue hai abhi sadi ke baad se hi mere saas sasur ne dahej ke liye paresàn karna suru kar diya aise hi 5 saal beet gaye hum sahte rahe fir mere husband ko force kiya ki mujhe chhod de dusri sadi kar le jab vo nahi mane to mujhe jaan se marne ki dhamki mili koshish kiya mujhe mere hi ghar me alag kar diya aur mera sara gahna le liya boli nahi dungi jo karna hai kar lo humko har roz bahut jyada paresàn kiya ja raha hai aur jhutha case bhi kiya mere husband par ki hum log unko tang karte hai duniya me aise log hote hai ye maine yaha aa kar jana....mai mentally bahut jyada paresàn ho gayi hu mujhe suicide karne pe majboor kiya jata hai itna jyada paresàn karte hai jiski koi had nahi hai in sabji vajah se mai ab bahut bimar rahti hu mujhe bren me tomar ho gaya hai mere 2 bachhe hai mujhe unki fikar rahti hai bas......🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 Aap meri help kijiye taki mujhe mera adhikaar mil sake please bataiye hum kya kare kaha jaye🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻😭😭
Manish 2021-06-05T16:45:43Z
निकट के सरकारी अस्पताल में जा कर भर्ती होइये और अपना इलाज करवाइये। जान है तो जहान है। कानूनी समस्याओं के बारे में बाद में सोच लेना।
Neeraj 2021-01-31T12:52:15Z
स्त्रीधन की धारा 406 कितनी समयावधि में लगाना जरूरी है। 498A 4 नवम्बर19 को लगाई है।
Manish 2021-06-05T16:41:39Z
3 साल गुजरने से पहले।
Shweta sharma 2021-01-01T10:41:32Z
सर मेरी शादी को 5 साल हो गए है! मेरे पती किसी और के साथ अफेयर है।में अपनी शादी के बाद से ही अपने मायके बैठी हूं।और केस चल रहा है पर कुछ हो नहीं रहा।अब मै अपने ससुराल से ही केस लड़ना चाहती हूं। आप कुछ सलह दीजिए।वो तो शुरू से ही सब जानते थे पर वो अपने बेटे की शादी दहेज के लिए ही किए थे क्युकी मेरे पापा ने जमीन बेचकर शादी की थी।सर हम बहुत ही परेशान ही।plz help me sir
Manish 2021-06-05T16:48:18Z
निकट के महिला प्रकोष्ठ में जा कर अपनी समस्या वर्णित कीजिए। फिर जैसा वे मार्गदर्शन करें वैसा करिए।
Santosh Kumar Patel 2020-03-16T16:12:17Z
mere dwara distt gwalior ke dabra thesil antargat shakari sanstha maryadit mai 23/05/2018 ko 250000/- rupees ki fixed depoiste karwai thi jisi sanstha director, manager and sanchalak mandal rupya return karne mai mana kiya too inke khilaf thana, sdm ke yaha complaint ki aur thana dwara 8month gumraha kiya aur 16march2020 ki kewal ipc406 mai fir darj ki aur kon kon si dhara lagni thi.
Surendra kumar 2019-09-02T13:53:08Z
मेरी बहन की शादी 17/5/2019 को हुई पति-पन्ति के बीच आपसी शहमती न होने के कारण स्टाम्प नोटरी पर लिखित समझौता हुआ परन्तु वर पक्ष द्वारा सभी स्त्रीधन वापस नही किया गया अब क्या करे
Amit Kumar 2019-08-30T20:47:02Z
Dear sir, meri Sadi 23.01.19 ko sangita kumari se hui. Sadi k Baad meri step mother meri wife ko parasan karne lagi. Kuch Dino Baad Mai duty join karne chala Gaya aur meri wife Ghar PE hi thi. Meri step mother aur father ne use Ghar PE band kardiya aur mujh pe aur meri wife ke against mahila thana me sikayat darj karwadi. Aur humpe ilzam lagaya ke humne unhe marne ki dhamki di hai aur property pe humari Nazar hai. Majburi me mere sasural wale meri wife ko Ghar se le Gaye. Aab hum dono Ghar se bahar rehte hai. Lekin meri wife ko Sadi me Mila bed, sofa, bartan aur jewar mere ghar pe hi hai. Mere papa aur step mother ne Jo sikayat darj karai hai is wajah se hum ghar jakar apna saaman bhi nahi le ja pa rahe. Please mujhe battaye Mai apni wife ko uska hak kaise dilwao aur stridhan me koun koun se chijo ko include kare hai aur Kiya uska bill bhi cahiye.
Swati Ojha 2019-08-22T11:38:43Z
मेरी शादी फरवरी 2018 में हुई थी, मुझे अपनी एजुकेशन के लिए 6 माह तक ससुराल में नहीं रही, उसके बाद मेरे वहां जाने पर ससुराल वालो ने मेरे साथ बिना किसी कारण बुरा व्यवहार करना शुरू कर दिया जिसके चलते मैंने अलग रहने का फैशला किया,अब मेरे ससुराल वाले चाहते है कि मैं बिना कुछ कहे तलाक के कागज़ पर अपने हस्ताक्षर कर दूँ, मैंने उन तलाक के कागजात को पढने पर पाया की उसमे लिखी कुछ बाते जैसे, मैं शादी के एक महीने बाद कभी ससुराल नहीं गयी और मेरा किसी प्रकार का सामान (कानून की भाषा में स्त्री धन) ससुराल पक्ष के पास नहीं है, जबकि ऐसा नहीं है, मेरे सरे गहने और कपडे सब कुछ उनके यहाँ है, मैं तलाक तो देना चाहती हूँ, पर मुझे अपना सारा सामान, गहने और सगाई से अब तक हुआ खर्चा सब चाहिए | इसके लिए मुझे क्या करना चाहिए,क्या कोई ऐसा उपाय है जिससे मुझे केस न करना पड़े, कृपया मेरी मदद करें, और मुझे प्रक्रिया बताएं, मैं आपकी बहुत आभारी रहूंगी |
shalini 2019-04-25T13:43:00Z
Dear sir
mere sasoral bale shadi ke 2 month baad mujhe pareshan karne lage or unki demand thi. 4 se 5 lakh rup chaiye tha. or kuch saman ki. but main jab pati se kaha ki ye ni kar Paogi. to aye din Marna or sath me mari SaaS ne bi Mara. sasoral balo ne police bulayi or dhamki di ki apne ghar jao to Maine mana Kiya. uske bad mere gharwale a aye. panchyat hui ki ab ni Marge na kuch karege.but sasoral bale change ni huye.phir maine bi 1090 ke help li. but police
aati or samjhkar chali jati. but mere pati or saas Sasur kahte ki mere kuch ni Kara sakti main tujhe ghar se bahar kar dege. sir mari shadi Feb 2016 me hui.or uske bad 29 march ko 2017 ko mujhe Jaan se Marane ki kosis ki tab police aayi or mujhe thane le gayi.sir us din police balo ne mujhe apne ghar 29 march2017 ko ghar bej diya.7 din bad 3 April ka jotha case jevar ka laga .jab ki shadi 2 month bad Sara jevar or cloth le liya or 100 number ki police bi aayi to usne bi he Kaha ki jevar or cloth vapas kar do baho ko. to Maine ye Kaha mujhe kuch ni chaiye bas mujhe mare nahi .khana ni dete.sir bas ye help chati ki mere upar jotha case kiya us me mujhko kaise Rahat
milegi. sir mare papa ko aatak pada.or ek bahai jo majdoori karta . sir mujhe Jothe case me kaise Rahat milegi. mere maa babu farmer hai. sare Jameen beach kar mari shadi 7 lakh ki or Sara saman diya. jevar ke Jothe case me mere parivar ko likha diya. mujhe kaise Rahat milegi.pls help.ek choti sister apse hath jodkar request karti pls help me.ham jaise garibo ko kaun sunega dard.pls help.
Manish 2019-04-26T09:54:50Z
महिला प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज करवाएं। अदालत से मुफ़्त कानूनी मदद माँगें।
Archana Sundriyal 2019-03-28T04:50:21Z
Mere sasural walo ne Jo shadi m mujhe gehne diye the or jo muh dikhayi m mile the SB vapis le liye or kisi or Ko de diye to kya unpr case kar Sakti hu..iski kya prakriya hai ..kya vo admi bhi fansega jisko gehne diye hai ? Isse mere pati ka koi Lena Dena nahi h vo mere saath h.or meri SaaS step h or uske koi bacha bhi nahi h...mere husband ek hi hai jinki mother 2000 m expire ho gayi thi
Manish 2019-03-28T09:58:58Z
उलझा हुआ मामला है। बेहतर होगा कि आप किसी अच्छे वकील से राय लें।
Pramod Singh 2018-05-29T02:41:43Z
मनीष जी,
लड़की ने जो लाई थी वो सब ले गई और हम ने जो दिये थे वो भी ले गई फिर भी वो हमे तगाने के लिए ipc 406 498,3,4 लगाए तो क्या करे ?मेरे पास कुछ ऑडियो टेप है जिसमे उस ने कहा है की mai aap se pyar nahi karti hu to mai aap ke sath kase rahungi aur ye bhi boli hai ki Mai na hi koi kes karungi aur na hi aap ke noukri par koi dhabba aayega क्या ये साबुत अदालत माने गी plz रिप्लाई करे
SATISH KUMAR SINGH 2018-04-22T05:01:36Z
मेरी माँ के 4पुत्र और एक पुत्री है,बहन की शादी हो गयी है और वह अपने ससुराल में है,माँ के पापा की बहन थी उनका कोई नहीं था, तो मेरी माँ को उनकी फुवा ने अपना घर और लगभग 12 बीघे(यानी लगभग240 कट्ठा)जमींन हमारे माँ को सन1975 में नाम कर दिया और माँ उसपर काबिज हो गयी,और आज भी हमलोग काबिज हैं,माँ की 12/8/2014में मृत्यु हो गयी।अपने जीवन काल में माँ ने फुवा द्वारा दी गई कुछ जमींन बेचीं उसी में से कुछ जमीन हमको और हमारे छोटे भी को 16 कट्ठा जमींन 750000(सात लाख पचास हजार रुपये में)11/2/2014रजिस्ट्री कर दी और हमदो लोग उस जमीन पर काबिज हो गए क्या ये गलत है क्या ये नियमानुसार गलत क्या ये जो रजिस्ट्री,रजिस्टार ने किया है लीगल नहीं है।मेरे एक बड़े भाई ने मुक़दमा करके कोर्ट में कहा है कि इसपर मेरा भी हक़ है माँ को बहला फुसला कर रजिस्ट्री कराये है ।उस मुक़दमे में मेरे सबसे बड़े भाई और मेरी बहन ने मुक़दमा नहीं किया है और न कोई उनके साथ और न कोई हमारे साथ है हाइकोर्ट ने स्टेटस को का आदेश दिया है जमींन पर कब्ज़ा हमारा है। हम क्या करे क्या हो सकता है,क्या माँ हमको अपनी जमीन नहीं बेच सकती हैं,
Manish 2018-04-22T11:46:48Z
अब तक क्या बड़े भाई सो रहे थे?
SATISH KUMAR SINGH 2018-04-22T04:10:56Z
HAMARE MOTHER KE 4 LADKE AUR 1 LADKI HAI AUR MOTHER APNE 2 LADKON KO KUCHH JAMIN RAGISTRI KAR DI TO KYA YE MANYA HAI AUR MOTHER KA 6 MONTH KE BAD DEATH HO GAYA
Rozy Saifi 2018-01-11T14:00:30Z
Sir maira ak friend tha jiske sth mai job krti thi aur wo married tha pr mujhe nhi pta tha ki wo married h aur Maire sth har jagha jta tha jaha mai job krti wo wahi job krta tha Kai br to wo mujhe kisi se bt bhi nhi krne deta tha hamari Kai br ladai bhi hui thi ak br usne mujhe raste mai thappad Mar Diya tha to maine uski complain kr Di thi pr uski wife ne complain waps krne ke liy jor dala to maine us complain ko wapis kr liya pr sir wo ldka mujhe br br dhamki de rha h bdnam kr rha h maire showsalmedia pr maire bre mai bol rha Ulta sidha Kai br to Maire Friends ke PS msg kr rha h paise dila to pr maine Koi paise nhi liy the usse pr ak br usne maira pan card manga tha kisi Kam ke liy aur usne ak check bhi manga tha aur maine trust pr use Diya isi wjha se wo mujhe black mail kr rha h aur sir mai apna career bnana chahate hu pr sir wo ldka br br mujhe dhamki de rha h agr mai complain bhi Kru to kese Kru kiyuki mujhe out of India bhi Jana h education ke liy aur Abhi mai passport bhi nhi ban h to sir ap hi btaiy mai kese Kya kr skti hu plz help me
Alok Kumar Srivastava 2017-11-02T17:12:20Z
पाॅच वर्ष पुर्व हिन्दु रीति रिवाज से बिना तीलक दहेज के राम मंदिर मे वैसी लडकी से विवाह किया जिससे कोई विवाह नही कर रहा था वर्ष 2012 मे । विवाह के बाद पता चला पत्नी को बीस वर्ष पुराना हाथी पाॅव की बिमारी है जिसे छुपा कर धोखे विवाह सम्पन्न कराया गया मुझे जानकारी होते ही इलाज कराने लगा ।
कि छोटी शाली देर रात मे प्रायः आने लगी और पत्नी को दवा खाने से मना करने और परिवार के अन्य सदस्यो के विरुध भडकाना शुरु कर दी । मेरे द्वारा मना करने पर समाचार पत्र मे मान हानि करने वाला समाचार प्रकासित कर पुरे परिवार की प्रतिष्ठा धुमिल करने लगी ।
इस पर मै शाली को समाचार पत्र मे प्रकाशित तथ्य का प्रमाण देने या लिखित माफी नामा देने के लिए 15 दिन का नोटिश दिया ।
कोई प्रमाण या माफीनामा नही मिलने पर कोर्ट मे मानहानी संबंधीत शिकायतवाद दर्ज कराया जिसमे पत्नी अपने बहन के विरुध गवाही दी
गवाही देने के बाद पत्नी लगातार दस दिनो तक दबाव दी केस उठाने की और दस दिन बाद मुझे सोये अवस्था मे छोड कर भाग गयी और फोन से धमकाना शुरु कर दी केस नही उठाने पर पुरे परिवार के ऊपर दहेज उत्पीडन का केस कर देने का ।
दस दिन बाद 498ए का मामला थाना मे दर्ज हो गया जहा मामला जाॅच कर मुझ पर चलाने संबंधित आरोप पत्र पुलिस ने कोर्ट मे दी ।
कोर्ट से मै आरोप मुक्त कर दिया गया नौ गवाही के गुजरने के बाद कोई भी आरोप साबित नही हो सका ।
इसके बाद अब मुझपर दबाव बनाने के लिए दुसरे जिला न्यायालय मे 125 का केस कर दी है तथा बडे भाई एंव भतिजी के विरुध शिकायत वाद 498ए के तहत दर्ज कर परेशान कर रही है शाली ।
अब मुझे क्या करना चाहिए ?
Manish 2017-11-04T05:55:18Z
केस को लड़ें।
ravi 2017-10-16T20:55:12Z
सर
मेरे बडे भाई का विवाह तीन सील पहले पारिवारिक सहमती से रितीरिवाज से हुआ था! परन्तु विवाह के 11माह बाद ही एक सडक हादसे मे उनक् स्वर्गवास हो गया! ओर भैय्या के स्वर्गवास के बाद उनकी पत्नी स्वेच्छापूर्वक अपने मायके महाराष्ट्र चली गई ओर मेरे बुजुर्ग माता पिता जिनकी उम्र 72वर्ष तथा 62 वर्ष है व मुझपे दहेज संबधी झुटे आरोप लगा के केस कर दिया तथा जिवन गुजारे भत्ते की मांग की जबकी पिता जी की कोई भी आय का साधन नही है नही कोई पैतरीक सम्पत्ति है व माता जी की ऊम्र भी 62 वर्ष है जिन पर पिता जी आसरित है तथा मै प्राईवेट नौकरी कर मा बाप की सहायता करता हुं
पहले उनके द्वारा घरेलु हिसा का केस किया गया जो की न्यायालय मे विचाराधीन है और अब उन्होनो 405 ,406 का भी झुटा केस कर दिया जब की केस लिखित सुची के सामान उन्होने दीया ही नही
मा बाप स्वास्थ्यगत कारणो से दुसरे राज्य मे न्यायालय जाने असमर्थ है क्या करूं.
निवेदन है कोई सलाह देवें
Manish 2017-10-17T05:44:07Z
केस तो लड़ना पड़ेगा, यदि पैसा नहीं है तो अदालत में सरकारी वकील के रुप में कानूनी मदद हेतु आवेदन डालें।
Ravi Arora 2017-10-17T17:20:34Z
मा पिता जी को कोर्ट न जाना पडे क्या कोई राहत मील सकती है
Manish 2017-10-18T05:09:09Z
मिल सकती है लेकिन यह काम आपके वकील को ही करना पड़ेगा।
Makkhan Kuldeep 2017-10-03T11:56:09Z
sir, tlak bahr huaa h or devorce court se huaa h, or usne liya h, one sided
Sudhir Kumar 2017-09-27T16:54:05Z
Meri sagai tut gayi h aur ladki wale shadi se pahle 406 laga diye kya yeh sahi h sir please mujhe bataiye m kya karu
Manish 2017-09-27T17:07:06Z
यदि उन्होंने कुछ आप को दिया है तो महिला प्रकोष्ठ में अफ़सर के सामने उन का सामान वापस दें और अपना सामान वापस मांगे।
Sudhir Kumar 2017-09-27T17:22:01Z
Thik h sir
Makkhan Kuldeep 2017-09-12T12:06:28Z
मेरा विवाह विच्छेद का राजीनामा और तलाक हो गया है क्या मेरा केस कोर्ट द्वारा समाप्त किया जा सकता है?
Manish 2017-09-12T15:55:09Z
क्या आप के क्षेत्र में राज़ीनामे द्वारा तलाक का प्रचलन है? किसी अच्छे वकील से पूछें। कोर्ट जाना पड़े तो कोई हर्ज़ नहीं है। कोर्ट में काम पक्का हो जाता है।
Manish 2017-09-12T15:26:27Z
क्या आप के क्षेत्र में राज़ीनामे द्वारा तलाक की परम्परा है? किसी अच्छे वकील से पूछें। कोर्ट जाना पड़े तो जाएं। कोर्ट जाने से कोई नुक्सान नहीं है।
SI Dhiraj 2017-07-25T11:21:28Z
एक व्यक्ति जो तीन भाई है । पिता जिंदा है । वह व्यक्ति की पैतृक घर मे बराबर कमरा लिया हुआ है। उस व्यक्ति की ससुराल में भी जमीन और घर है ।पैतृक घर के कमरे में ताला लगा कर ससुराल में रहता है। पिता की सेवा शेष दोनो भी करते है। संयोग से पिता की जमीन अधिगृहित हो गयी और उसका मुवावजा पिता तीन हीस्से में बटवा दिया ।एक हिस्सा अपने और दो हीस्से दो बेटों को कर दिया। अब वह व्यक्ति तमाम आरोप लगाते हुए थाना पर मुकदमा धारा 406,323,504 भा0द0वि0 कायम कराई । क्या धारा 406 ipc उचित है। क्या मैं इस मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा सकता हूँ? सलाह दें।
Manish 2017-07-26T06:45:15Z
अपने वरिष्ठ अधिकारियों से पूछें।
Shivi 2017-05-14T11:51:04Z
Meri bhabi ne jhurha case kr diya h shadi me b ham logo se paisa lgvaya or ab ghar pr sb k upar dahez ka case kr diya h in loge se kaise bach skte h
Nikhil Dabbu 2016-08-13T12:09:52Z
Hm 4.5 years se kiraye k makan me rhte the. Parents ne bedakhal kiya hua h.
Nikhil Dabbu 2016-08-13T12:08:41Z
Please help. Cont no. 9354262070
Nikhil Dabbu 2016-08-13T12:08:12Z
Ek beti bhi h. Uska bhi account h. Fir m dowry kse mang sakta hoo. Please help. Section 498A 406 323
Nikhil Dabbu 2016-08-13T12:06:26Z
Last year bhi dowry act lgaya tha. Fir rajinama ho gya tha. Ab fir. Jabki mne usko joint salary account kiya hua h. LIC bhi h uske naam ki.
Nikhil Dabbu 2016-08-13T12:04:20Z
I am Nikhil from haryana. Government Employee . Marriage in 2011. My wife has blamed me dowry act. Kya krna chahiye
Amit 2016-07-18T05:55:40Z
मनीष जी,
लड़की ने जो लाई थी वो सब ले गई और हम ने जो दिये थे वो भी ले गई फिर भी वो हमे तगाने के लिए ipc 406 420 लगाए तो क्या करे ?
मेरे पास कुछ ऑडियो टेप है जिसमे उस ने कहा है की सामान तो सब उस ने ले गई है क्या ये साबुत अदालत माने गी plz रिप्लाई करे
सुनील कुमार 2016-05-27T11:40:59Z
मनीष जी, यदि विवाह सम्बन्ध टूट जाये ओर जो उपहार पति दवारा पत्नी को दिए जाते है किया वो पति को वापिस करना पड़ता है की, वो उपहार पत्नी डकार जाएगी।
Manish 2016-05-27T12:07:08Z
If it is very expensive gifts them she cannot easily dakaarofy.
सुनील कुमार 2016-05-27T12:28:03Z
सर इस कंडीशन में पत्नी से अपने कीमती गहनों को वापिस लेने की लिए,कौन से सेक्शन मैं केस file करना चाहिए। इस समय पति पक्ष, पत्नी का सारा गहना और सामान women cell मैं जमा करवा चूका है,और written मैं recived भी करवा लिया है,लेकिन जब women cell को बोल गया की पति पक्ष का भी कीमती सामान वापिस दिलवाया जाये,तो वो यह कह के की वो पत्नी का ही होता है, यह तो सरासर गलत है
Manish 2016-05-27T16:23:19Z
Fight with the help of a lawyer who trusts You.
sarjeet 2017-10-12T08:18:28Z
489a,406 case chl raha jee eske chlte govt job pane me koi dikkat hoti h kya jee
param 2016-05-08T18:34:05Z
Hello Manish Ji,
I got married one year back. I have been working and living in Delhi for approx. 10 years but me and my wife both belongs to Punjab. After marriage she moved to Delhi with me. few days over a petty issue she called her parents at night and asked them to take her back to Punjab and she doesn't want to live with me. they started threatening while talking to her over phone, i heard the conversation but didn't say anything. In the morning her father and few relatives reached and started threatening us of false cases. I dialed 100 and called police and told in front of the police that she is going with her parents with her own will with all the luggage she brought with her. After they left I gave application in police station about what happened and also that they threatened us of false case. They took her back on 11nth of April, we got call from HSP mahila thana on 22nd April that they have received a complained against me and my mother that we harass her for dowry and do physically hurt her. We agreed to be presented at Mahila Thana on 29th April. Only me and my mother went there and from her side approximately 50 people came, and in front of Mahila Thana SHO they put dirtiest allegations like I beat her, don't buy her clothes, pressurizer her to go out and earn more money otherwise go back to her parents house, I also observed Mahila Thana SHO was not at all interested in listening us. In reality, I always motivated her to study further and stand on her own feet and prepare for government job as she told me she is interested in before marriage.In first hearning I told Thana SHO I want to continue with her and also in second hearing but my wife said in second hearing that she wants to file FIR against me and my mother. In between she applied for SBI job online on 16th April and there she mentioned herself as single, I got that document somehow and did show to the Mahila Thana SHO, when she asked her and her father, he said its a clerical mistake, also she has mentioned her correspondence and permanent address of the her maternal home. which could not be a mistake but shows they have already planned. I want to know, although I don't really want to continue with such people who do conspiracy but want to save me and my family also put them behind the bars who planned this marriage as an investment from where they can seek amount as settlement. Her elder sister has similar story.
Manish 2016-05-09T05:44:34Z
You should file for divorce on grounds of cruelty.
kant 2016-02-08T02:20:11Z
Thanks Manish jee. All thing is correct in my above situation. one more thing we live in bihar n my wife is living with her mother in delhi since ten months. my brother n sister liveng in different cities. even they never met with my wife after my marriage. will my brother n sister be safe from arrest? Will my mither father n me is safe from arrest? Honble supreme courts judgement in the matter of Arnesh kumar vs state of bihar will be benificial for us or not? Will police directly come to my home without information for arrest n under 498a n 406 of ipc?one more thing they are financialy weak n they say that we will hire a senior and costly advocate for this case n in the end of this case groom will pay litigation cost.i mean to say we will pay her advocates fee by laws.tgey are very clever. they always keep in touch with a low level criminal n lawyers.they give bad advice. my wife has said me namard in facebook chat massanger. i am able to do sex 5 time easily. according to law only panatration is must but she wrote me in chat messanger that she never sexually satisfied from me. she said she hasca report regarding inportancy test, which is totally wrong. i got urinal infaction before 5 month. she n her sister took my blood n urine sample for test. actually her sister is doing govt job on the basis of sc cirtificate. she is a very clever women. she told my wife for inportancy remour. they want to insult me infront of society. but she only wrote me on fb messanger which i can see only. is this comes under criminal defamation or not?we are safe from arrest sir?
kant 2016-02-07T13:15:21Z
respected manishjee i want my wife bach but she doesnt want to live with me.she is thretened for 498A and Dowry taken case.she has given 4 lacs on my fathers bank account before one month of our marriage. it was marriage expendature bcoz marriage was solomonised at my city so they have given 4 lacs.now they are demanding 4 lacs back and her stridhan back . she demanded 40 lacs from me 5 month ago from social site . she told me namard and many more. she also wrote that she will come alongwith police and police will beat me n my parents. every member of her family is ready to become witness of this case in favour of her. they are 25 in numbers. ne main thing is she has a SC cirtificate but she belongs to OBC.her father made SC cirtificate through agent.right now she n her whole family is forcing for divorce and returning of 4 lacs and ornaments.main reson behind this divorce is battle of wrong and right.she wants to use SC cirtificate in government job bcoz taking jo will be easy on the basis of SC cirtificate and i dont want like this.i know in futre she will be traped in fordgery so i tried to prevent use of that cast cirtificate.can i show this evidence in court?will court be consider my evidence?her one sirter is doing government job on sc cirtificate.they always say that they are female so no body can touch them.i have several phonic conversasion regarding this cast cirtificate.even she has demanded a 10th n 12th cirtificate for her sister. one thing more that i abused her two time. she has phonic record also. this is full matter. give me advice.
Manish 2016-02-07T16:38:20Z
You should wait for her to file a case, then fight it purely on merits. If what you are saying is true then you will be acquitted in the end, and she will have to face a criminal case.