हमारा वकीलों का दल

About our Law Firm



हमारा पता


३० अधिवक्ता कक्ष,
पटियाला हाउज़ न्यायालय,
इंडिया गेट,

नई दिल्ली - ११०००१
दूरभाष     +91 98711 94828 / +91 11 4103 5498



पृष्ठभूमि


अधिवक्ता सुरेश शर्मा और उनके सहयोगी पिछले 40 वर्षों से अधिक समय से पूरे उत्तर भारत में और ट्रायल कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक सभी न्यायालयों में कानून के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। हमारे कानूनविदों को विधि-विशेषज्ञता के विभिन्न क्षेत्रों में कुल जोड़ के 150 से अधिक वर्षों का अनुभव है। हमने आपराधिक और दीवानी मुकद्दमेबाज़ी में बहुत बड़ी संख्या में बेहद जटिल मामलों को बहुत सफलतापूर्वक संभाला है और हमारे पास व्यावहारिक रूप से हर कानूनी विषय पर उच्च गुणवत्त कानूनी सलाह देने की क्षमता है।

वैवाहिक सम्बन्ध संबद्ध विधि आज जटिलता की उंचाईओं को छू रही है। प्रायः देखा गया है कि एक ही पति-पत्नी एक दुसरे के विरुद्ध अनेक दीवानी और फ़ौजदारी मुकद्दमों में लिप्त हैं। साथ साथ कभी कभी पति-पत्नी अथवा उन के तत्सम्बन्धी परिजनों पर मानवाधिकार सम्बंधित मामले, संवैधानिक अधिकार सम्बंधित मामले, और अन्य ऊटपटांग और बे सिर-पैर के मुकद्दमे परस्पर दायर कर दिए जाते हैं। वकीलों की कुल संख्या में से अपेक्षा-विपरीत बहुत कम ही इतने क़ाबिल हैं जो ऐसे पेचीदा मामलों को ठीक प्रकार से संचालित कर पाते हैं। इस की वजूहात कई हैं। कहीं अनुभव की कमी है तो कहीं अधिवक्ता दल कमज़ोर है। कभी कभी वकीलों में संवेदनहीनता देखी जाती है। इसके अलावा समस्या यह है कि ऐसे अनगिनत वकील हैं जो वादी-प्रतिवादी को धोखा देना चाहते हैं। हम आप सभी को ऐसे संवेदनशील मुआमलात हेतु वकील चुनते हुए बेहद ज़्यादा सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।



हमारे अधिवक्ता दल के अफ़सरों की सूची


१) सुरेश शर्मा, अधिवक्ता एवं संस्थापक (१९८२)
२) नागेश कपूर, अधिवक्ता एवं वरिष्ठ सहयोगी (१९९१)
३) मनीष उदार, अनुसंधान अधिकारी (१९९५)
४) धर्मेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता एवं वरिष्ठ सहयोगी (१९९९)
५) रमेश त्रिपाठी, अधिवक्ता (२००५)
६) जेमिनी शर्मा, अधिवक्ता (२००९)
७) ध्रुव शर्मा, अधिवक्ता (२०१३)


कानूनी सलाह के लिए अपॉइंटमेंट कैसे लें (विभिन्न प्रकार के व्यक्तियों हेतु विकल्प)


दिल्ली और आस पास स्थित व्यक्तियों हेतु दिशानिर्देश
यदि आप हमारे कानून विशेषज्ञों के साथ मिल कर अपने मुकद्दमे / मुकद्दमों की चर्चा करना चाहते हैं तो व्हाट्सएप्प (WhatsApp) द्वारा 98711 94828 पर अथवा 011-4103 5498 पर दूरभाष द्वारा हम से संपर्क करें और मिलने का समय तय करें। पहली चर्चा निःशुल्क है। दूरभाष पर वार्ता भी निःशुल्क है।

दूर स्थित व्यक्तियों हेतु दिशानिर्देश
१) दिल्ली से बाहर स्थित व्यक्तियों के संशयों का समाधान व्हाट्सएप पर किया जा सकता है, अथवा
२) एक और तरीका यह है कि आप अपने प्रश्नों को लिखित रूप में –अपने केस के कागज़ात की प्रतियों के साथ– हमें भेजें।

लघु संशयों वाले पाठकों हेतु दिशानिर्देश
इस वेबसाइट पर प्रत्येक पृष्ठ के निचले हिस्से में टिप्पणी सुविधा उपलब्ध है। उत्तर प्राप्त करने के लिए उपयुक्त पृष्ठ पर इस सुविधा का प्रयोग करें।







मनीष उदार द्वारा प्रकाशित।

पृष्ठ को बनाया गया
अंतिम अद्यतन ०५ जून २०२५ को किया गया