प्राथमिकी में "अहम तथ्य" क्या होते हैं?
पृष्ठ शीर्षभागकिसी प्राथमिकी में अधिक महत्वपूर्ण बातों में से एक बात यह है कि सभी अहम तथ्य और परिस्थितियां उसमें दर्ज़ होने चाहिएं। कानूनी भाषा में, अहम तथ्य वे तथ्य हैं –और अहम सूचना वो सूचना है– जिनकी / जिसकी सत्यता या सत्यता की कमी किसी प्रकरण-विशेष की दिशा और मार्ग बदल सकते हैं / सकती है।
कुछ तत्व जो प्रत्येक ऐफ़ आई आर के वांछनीय घटक हैं
पृष्ठ शीर्षभागमदभुशी श्रीधर ने अपनी रचना ऐफ़आईआर, अरैस्ट ऐण्ड बेल (प्रथम सूचना रिपोर्ट, गिरफ़्तारी और जमानत) (श्रीधर, एम.; ऐफ़आईआर, अरैस्ट ऐण्ड बेल; एशिया बुक हाऊज़; हैदराबाद; 2010) [9] में ऐफ़आईआर का काफी व्यापक विश्लेषण किया है। उन्होंने पहले के विशेषज्ञों को उद्धृत करते हुए कहा है कि एक प्रथम सूचना रिपोर्ट में ग्यारह आवश्यक "क" होने चाहिएँ। हालांकि यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि तत्वों की ऐसी कोई भी सूची वास्तव में केवल तत्वों की एक वांछनीय सूची हो सकती है, न कि तत्वों की एक आवश्यक सूची। ऐसा इसलिए है क्योंकि कोई भी एफआईआर कानूनी रूप से अस्वीकार्य नहीं है, भले ही उसमें कोई भी या सभी तथाकथित आवश्यक तत्व शामिल हों या नहीं। श्रीधर की पुस्तक में दिए गए ग्यारह आवश्यक "क" से शुरू होने वाले तत्वों को यहाँ दूसरे शब्दों में संक्षिप्त रूप से सूचीबद्ध किया गया है—
1) शिकायतकर्ता / ज्ञापक द्वारा क्या जानकारी दी गई है?
2) यह जानकारी किस हैसियत से दी गई है?
3) अपराध किसने किया?
4) अपराध किसके विरुद्ध किया गया?
5) अपराध कब किया गया?
6) अपराध कहाँ किया गया?
7) अपराध क्यों किया गया? यानि यह पूछना कि, मकसद क्या था?
8) किस तरीके से अपराध को अंजाम दिया गया / कैसी आपराधिक कार्यप्रणाली को प्रयोग किया गया?
9) क्या कोई गवाह हैं? वे कौन हैं?
10) आरोपी क्या लेकर गए? या आरोपी ने क्या नुकसान पहुँचाया?
11) आरोपी ने क्या निशान छोड़े?
मेडिको लीगल प्रमाणपत्र
पृष्ठ शीर्षभागयदि कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना देता है, तो संबंधित एसएचओ अर्थात थाना प्रभारी का कर्तव्य है कि वह अपने पुलिस स्टेशन की दैनिक डायरी में उसे दर्ज़ करे और सूचना देने वाले द्वारा किए गए दावे की सच्चाई को सत्यापित करने के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल जाने का एक अन्य आवश्यक उद्देश्य समय पर चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं का पूरा होना सुनिश्चित करना है। एमएलसी या मेडिको-लीगल सर्टिफ़िकेट किसी भी आपराधिक मामले में और इस वजह से, किसी भी आपराधिक शिकायत / एफआईआर में प्रमाणादि का एक महत्वपूर्ण घटक है। दहेज़ के मामलों में पत्नी का पक्ष बहुत मज़बूत हो जाता है अगर उसके पास ऐसा कोई दस्तावेज़ हो। हालांकि, हर हफ़्ते हमारी अदालतों में ऐसे कई मामले आते हैं, जिनमें एमएलसी के अस्तित्व के बावजूद आपराधिक बचाव वकीलों द्वारा शिकायतकर्ता द्वारा किए गए धोखे का पर्दाफ़ाश किया जाता है। इससे कभी-कभी झूठ बोलने वाले शिकायतकर्ता के विरुद्ध आरोप दायर होने की नौबत आ जाती है।